लाल-बहादुर-शास्त्री-जयंती-2021


 Lal Bahadur Sastri Jayanti  Hindi mai : लाल बहादुर शास्त्री जयंती महात्मा गांधी जी की जयंती के साथ प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर को मनाई जाती है। लाल बहादुर शास्त्री जी ने गांधीजी जैसे महान पुरुषों के साथ मिलकर भारत की आजादी के लिए काम किया। इनका जन्म 2 अक्टूबर को हुआ, जिस कारण से यह जयंती भी 2 अक्टूबर को मनाई जाती है।


कब मनाई जाती है शास्त्री जयंती ? :- 

लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के साथ प्रतिवर्ष मनाई जाती है। 



शास्त्री जयंती मनाने का कारण :- 

लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपना संपूर्ण जीवन अपने राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने अपने जीवन भर गरीबों की सेवा की। लाल बहादुर शास्त्री जी को भारत का दूसरा प्रधानमंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके महान कार्यों तथा कुशल नेतृत्व के कारण वे भारत के सबसे प्रिय नेता के रूप में भी उभरे। 



लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन परिचय:- 

लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म एक निम्न वर्गीय परिवार में हुआ। लेकिन शास्त्री जी ने अपनी कार्य-कुशलता से साबित कर दिया, कि ऊँचे कुल या निम्न कुल में जन्म लेने से कुछ नहीं होता। आदमी के कर्म उसे छोटा बड़ा बनाते हैं।

1 -जन्म: 

लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1960 को मुगलसराय उत्तर प्रदेश में हुआ। उनका वास्तविक नाम लाल बहादुर श्रीवास्तव था। 

2 - माता-पिता: 

इनके पिता जी का नाम शारदा प्रसाद श्रीवास्तव था। माता जी का नाम रामदुलारी था। शास्त्री जी के पिता एक शिक्षक थे, उसके बाद उनके पिता ने भारत सरकार के राजस्व विभाग में क्लर्क के पद पर भी कार्य किया।  

3 - पत्नी: 

लाल बहादुर शास्त्री जी का विवाह 1928 में ललिता से हुआ। जो मिर्जापुर निवासी गणेश प्रसाद की पुत्री थी। 

4 - शिक्षा: 

लाल बहादुर जी ने अपनी प्राथमिक शिक्षा अपने दादाजी के साथ रहकर, अपने ही घर से की। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए वह वाराणसी चले गए। 

5 -  मृत्यु: 

 शास्त्री जी ने अपने जीवन काल में बहुत से महान कार्य किए। जिनके लिए उन्हें सदा याद रखा जाएगा। लाल बहादुर शास्त्री जी की मृत्यु 11 जनवरी 1994 को ताशकंद उज़्बेकिस्तान में हुआ। 


प्रधानमंत्री के रूप में लाल बहादुर शास्त्री :- 

लाल बहादुर शास्त्री जी जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के बाद भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने। वह 9 जून 1964 से 1966 तक प्रधानमंत्री बने रहे। इतने कम समय में भी बहादुर शास्त्री जी ने अद्भुत काम किए और सभी देशवासियों के प्रिय नेता बनकर उभरे।